अमित शाह की पुरानी फोटो शेयर करने के केस में डायरेक्टर अविनाश की ज़मानत याचिका खारिज
गृह मंत्री अमित शाह की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करने के मामले में डायरेक्टर अविनाश दास की अग्रिम ज़मानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने मामले में किसी भी तरह की राहत के लिए अहमदाबाद (गुजरात) के कोर्ट में याचिका दायर करने को कहा है।