अमित शाह ने सिक्किम में राजभवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के गंगटोक में राजभवन में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग व राज्यपाल गंगा प्रसाद भी मौजूद रहे। इसके बाद गृह मंत्री ने गंगटोक स्थित मनन भवन में 'को-ऑपरेटिव डेयरी कॉन्क्लेव 2022' कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।