अमित शाह व यूपी सीएम के कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार करने पर रोक लगाएं: ईसी से कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्टी के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दोनों नेताओं के बयान भड़काऊ व सांप्रदायिक नफरत फैलाते हैं।

Load More