अमित शाह से मिलीं धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला, कल भाजपा में हो सकती हैं शामिल
नई दिल्ली/जौनपुर: बाहुबली नेता और जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाह से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की है. श्रीकला ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है.