अमित शाह से मिले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, जोशीमठ की स्थिति पर दी विस्तृत जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर जोशीमठ में चल रहे राहत कार्य और प्रभावित लोगों को लेकर बातचीत की। धामी ने शाह को जोशीमठ की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें केंद्र द्वारा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।