अमित शाह से मिले सांसद चिराग पासवान, बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की उठाई मांग
लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, "यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में कानून राज खत्म हो गया है।" पासवान ने आरोप लगाया कि भूमि और खनन माफिया को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है।