अमिताभ की 'डॉन' को देखने के लिए 1978 में लगी थी एक मील लंबी कतार, उन्होंने शेयर की तस्वीर
अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'डॉन' की ऐडवांस बुकिंग के लिए लगी लंबी कतार की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "कहते हैं कि कतार एक मील लंबी थी। 1978 में रिलीज़ हुई थी...44 साल हो गए।" बकौल अमिताभ, "उसी साल...'कसमे वादे', 'त्रिशूल', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'गंगा की सौगंध'...भी रिलीज़ हुई थीं। एक साल में 5 ब्लॉकबस्टर!!"