अमिताभ की नातिन नव्या ने पेरिस फैशन वीक में पहली बार किया वॉक, मां श्वेता ने लिखा पोस्ट
अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने पहली बार पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया है। इवेंट में नव्या की मां श्वेता और नानी जया बच्चन भी मौजूद थे। श्वेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "अपनी छोटी सी बच्ची को मुस्कुराते हुए रैंप पर चलता देख मां और मैं दोनों भावुक हो गए थे।"