अमिताभ की नातिन नव्या ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए की वॉल पेंटिंग
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने 'वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे' पर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉल पेंटिंग की जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की शुभकामनाएं...माहवारी की जानकारी बदलेगी सोच हमारी।" तस्वीर पर उनकी मां श्वेता बच्चन ने लिखा, "नव्या, तुम पर गर्व है।"