अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन करेगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन एक 4-दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगा। फाउंडेशन ने ट्वीट कर बताया, "बच्चन बैक टू द बिगिनिंग नामक यह फिल्म फेस्टिवल 8 से 11 अक्टूबर, 2022 तक देश के 17 शहरों और 22 सिनेमाघरों में चलाया जाएगा।" इस फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ की 11 आइकॉनिक फिल्में दिखाई जाएंगी।