अमिताभ के नाना बनने पर उनसे मज़ाक में कहा था- मैं तो बचपन से नाना हूं: नाना पाटेकर
ऐक्टर नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाना बनने पर दोनों के बीच हुई बातचीत का एक वाकया शेयर किया है। नाना पाटेकर ने बताया कि जब अमिताभ ने उन्हें नाना बनने की बात बताई तब उन्होंने मज़ाक में कहा था, "आपको नाना बनने में कितने साल लग गए? मैं तो बचपन से ही नाना हूं।"