अमिताभ के बाइक पर बिना हेलमेट यात्रा करने को लेकर लोगों ने की शिकायत, पुलिस ने लिया संज्ञान
अमिताभ बच्चन द्वारा काम पर जाने के लिए एक अजनबी शख्स की बाइक पर लिफ्ट लेने के बाद कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने मुंबई पुलिस से कहा कि ऐक्टर और बाइक राइडर ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यूज़र्स की शिकायतों पर मुंबई पुलिस ने कहा, "हमने ट्रैफिक विभाग को इसके बारे में सूचित कर दिया है।"