अमिताभ को 'ज़ंजीर' में लेने के लिए निर्माता को मनाया था, कहा 'वह मामूली ऐक्टर नहीं': जावेद

गीतकार जावेद अख्तर ने बताया है कि फिल्म 'ज़ंजीर' (1973) में ऐक्टर अमिताभ बच्चन को लेने के लिए उन्होंने निर्माता प्रकाश मेहरा को मनाया था। उन्होंने कहा, "अमिताभ की फिल्में पिट रही थीं, मुझे वह शानदार अभिनेता लगे थे। निर्माता से कहा, 'यह मामूली ऐक्टर नहीं हैं, इसे लेते हैं'।" बकौल जावेद, निर्माता अमिताभ को लेकर डरे हुए थे।

Load More