अमिताभ गाने की शूटिंग को लेकर रातभर सोए नहीं थे: 'बॉम्बे टू गोवा' के 50 साल पर अनवर अली
अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' के 50 साल पूरे होने पर उनके को-ऐक्टर रहे अनवर अली ने बताया है कि एक गाने की शूटिंग को लेकर अमिताभ बहुत घबराए हुए थे। बकौल अनवर, "वह करवट बदल रहे थे और सोने में असमर्थ थे...पूछने पर कहा, 'कल सुबह पहली बार कैमरे के सामने गाऊंगा और नाचूंगा...पता नहीं क्या होगा'।"