अमिताभ ने अपने मेकअप आर्टिस्ट द्वारा बनाई गई फिल्म में काम करने के नहीं लिए थे पैसे: मनोज
भोजपुरी ऐक्टर मनोज तिवारी ने 'आप की अदालत' में बताया है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत द्वारा बनाई गई भोजपुरी फिल्म 'गंगा' में काम करने के पैसे नहीं लिए थे। उन्होंने कहा, "मेरी ज़िंदगी का बहुत बड़ा दिन था अमिताभ जी मुझे कॉल करके कहते हैं मनोज...दीपक के लिए फिल्म कर दो।"