अमिताभ ने ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद अजनबी शख्स से बाइक पर ली लिफ्ट, शेयर की तस्वीर
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में काम पर जाने के लिए एक अजनबी शख्स की बाइक पर लिफ्ट ली। अमिताभ ने बाइक राइड की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "राइड के लिए धन्यवाद दोस्त...आपको जानता नहीं लेकिन आपने...मुझे तेज़ी से और जटिल ट्रैफिक जाम से निकालकर...काम पर पहुंचाया...कैप, शॉर्ट्स और पीले रंग की टी-शर्ट वाले शख्स का धन्यवाद।"