अमिताभ ने ट्वीट का नंबर गलत लिखने को बड़ी गलती बताते हुए मांगी माफी, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्होंने ट्विटर पर पिछले कुछ ट्वीट्स की संख्या गलत लिखी थी। उन्होंने इसे एक बड़ी भूल कहा जिस पर एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "आपकी सबसे बड़ी गलती 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख की शादी को ना अपनाना था।" दरअसल, अमिताभ हर ट्वीट के आगे 'T' लगाकर उसकी संख्या बताते हैं।