अमिताभ ने 'रनवे 34' के को-ऐक्टर अजय देवगन के लिए हाथ से लिखा नोट, अजय ने शेयर की फोटो
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'रनवे 34' के को-ऐक्टर व निर्देशक अजय देवगन के लिए अपने हाथों से नोट लिखा है जिसकी तस्वीर अजय ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बकौल अजय, "आपकी फिल्म में...जब अमिताभ काम करते हैं...तो उस सम्मान को बता पाना मुश्किल है। इस नोट से...भावनाएं उत्तेजित हो रही हैं...जो कृतज्ञता, संतुष्टि से भरपूर हैं।"