अमिताभ ने शेयर की पीएम की आदि कैलाश यात्रा की तस्वीर, बोले- दुर्भाग्यवश वहां नहीं जा सकता
अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्वती कुंड व आदि कैलाश की यात्रा की तस्वीर 'X' पर शेयर कर लिखा है, "कैलाश पर्वत काफी समय से मुझे आकर्षित कर रहा है...दुर्भाग्यवश मैं वहां कभी नहीं जा पाऊंगा।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया, "यात्रा मंत्रमुग्ध करने वाली थी। जल्द ही रण उत्सव शुरू होगा...आप भी कच्छ की यात्रा करें।"