अमिताभ बच्चन के बाद इंडस्ट्री में सबसे अधिक सम्मान मुझे मिलता है: कंगना रनौत
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक चुनावी भाषण के दौरान कहा है, "मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन के बाद इंडस्ट्री में अगर किसी को सम्मान मिलता है तो वह मैं हूं।" कंगना ने कहा, "मैं राजस्थान, बंगाल या मणिपुर कही जाऊं मुझे प्यार और सम्मान मिलता है।"