अमिताभ बच्चन को दिया गया 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड'
अभिनेता अमिताभ बच्चन को बुधवार को मुंबई में 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' दिया गया। 81-वर्षीय अमिताभ ने कहा, "लता जी का स्नेह व प्यार मेरे परिवार व मुझ पर हमेशा रहा…जितना आदर व सम्मान उन्होंने मुझे दिया...उसका मैं वर्णन नहीं कर सकता हूं।" गौरतलब है कि 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' दिया गया था।