अमिताभ बच्चन को 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' से 24 अप्रैल को किया जाएगा सम्मानित

बॉलीवुड ऐक्टर अमिताभ बच्चन को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए 24 अप्रैल को 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' दिया गया था। पुरस्कार समारोह की घोषणा मंगलवार को पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, दिग्गज गायिका उषा मंगेशकर और आदिनाथ मंगेशकर की उपस्थिति में की गई।

Load More