अमिताभ बच्चन ने 75वें गणतंत्र दिवस पर विकलांग बच्चों के साथ साइन लैंग्वेज में गाया राष्ट्रगान

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में राष्ट्रगान गाते दिख रहे हैं। वीडियो में लाल किले की तस्वीर वाला बैकग्राउंड और अमिताभ के साथ विकलांग बच्चे नज़र आ रहे हैं। अमिताभ ने वीडियो के साथ लिखा, "गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं...जय हिंद।"

Load More