अमिताभ बच्चन ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में खरीदी मुंबई की टीम

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में मुंबई की टीम खरीदी है। अमिताभ बच्चन ने 'X' पर आईएसपीएल का प्रोमो शेयर कर लिखा, "टीम मालिक के तौर पर मुंबई के साथ रहना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। इस पहल की चहल, ज़िंदाबाद...जय हो! जय हिन्द।" गौरतलब है, यह टूर्नामेंट टी10 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

Load More