अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल पूरे होने पर शेयर की अपनी एआई जेनरेटेड तस्वीर
हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल पूरे करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक एआई जेनरेटेड तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "सिनेमा की इस अद्भुत दुनिया में 55 साल पूरे हुए...और एआई के नज़रिए से यह सफर ऐसा दिखता है।" अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन ने कमेंट करते हुए लिखा, "तस्वीर बहुत अच्छी लगी।"