अमिताभ बच्चन ने फ्लिपकार्ट के ऐड में कहा 'दुकान में नहीं मिलेगी यह डील'; छिड़ा विवाद
फ्लिपकार्ट के एक ऐड में 'यह डील दुकान में नहीं मिलेगी' कहने को लेकर ऐक्टर अमिताभ बच्चन की आलोचना हो रही है। 1.5 लाख मोबाइल रिटेलर का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स असोसिएशन ने इस ऐड को भ्रामक बताया है। असोसिएशन ने अमिताभ को टैग कर कहा, "आप झूठे और आधारहीन दावे कर...रिटेलर्स को नीचा दिखा रहे हैं।"