अमिताभ बच्चन ने लग्ज़री विला बनाने के लिए ₹10 करोड़ में अलीबाग में खरीदी ज़मीन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने मुंबई के पास अलीबाग में ₹10 करोड़ में 10,000 स्क्वेयर फीट की ज़मीन खरीदी है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि अमिताभ इस ज़मीन पर एक लग्ज़री विला बनाने वाले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने यह ज़मीन 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' डेवलपर से खरीदी है।