अमिताभ बच्चों को बाहर जाने की इजाज़त नहीं देते, उन्हें 'कर्फ्यू टाइम' तक लौटना होता है: जया
दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में बताया है कि उनके पति व दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन बच्चों को घर से बाहर जाने की इजाज़त नहीं देते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को केवल 'कुछ लोगों के साथ' बाहर जाने की अनुमति मिलती है और 'कर्फ्यू टाइम' से पहले उन्हें घर वापस लौटना होता है।