अमिताभ सर हमेशा प्रासंगिक रहने में सफल रहे हैं, मैं उन्हें सच में फॉलो करता हूं: माधवन
ऐक्टर आर. माधवन ने एक इंटरव्यू में 'ट्रिब्यून इंडिया' से कहा है कि अभिनेता क्लिंट ईस्टवुड व अमिताभ बच्चन दो ऐसे लोग हैं जिन्हें वह सच में फॉलो करते हैं। उन्होंने कहा, "92-वर्षीय ईस्टवुड अब भी अपनी पसंद से फिल्में बनाकर...नियम तोड़ते हुए ऑस्कर जीत रहे हैं।" बकौल माधवन, "अमिताभ सर भी हमेशा प्रासंगिक रहने में कामयाब रहे हैं।"