अमीर देशों की नागरिकता लेने वालों की सूची में भारत के लोग पहले स्थान पर: ओईसीडी
ओईसीडी की इंटरनैशनल माइग्रेशन आउटलुक-2023 रिपोर्ट के अनुसार, अमीर देशों की नागरिकता हासिल करने वाले प्रवासियों की सूची में भारत के लोग पहले स्थान पर हैं। 2021 में ओईसीडी देश जाने वाले 4 लाख भारतीयों में से 1.33 लाख भारतीयों को वहां की नागरिकता मिली जो सभी देशों में सर्वाधिक है। भारतीयों ने सबसे अधिक अमेरिका (56,000) की नागरिकता ली।