अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ₹2 प्रति लीटर हुआ महंगा
अमूल व मदर डेयरी के बाद अब पराग ने भी अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। पराग कंपनी के महाप्रबंधक विकास बालियान ने बताया कि दूध के दाम ₹2/लीटर बढ़ाए गए हैं जिसके बाद अब पराग गोल्ड दूध ₹68/लीटर और पराग टोन्ड दूध ₹56/लीटर में मिलेगा। उन्होंने बताया कि नए दाम शुक्रवार शाम से लागू हो जाएंगे।