अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध की कीमतें ₹2/लीटर बढ़ाईं

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आर.एस. सोढ़ी ने बताया है कि अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में ₹2/लीटर की बढ़ोतरी की है। अब अमूल के फुल क्रीम दूध की कीमत ₹63/लीटर हो गई है। अगस्त में भी अमूल ने दूध की कीमतें ₹2/लीटर बढ़ाई थीं।

Load More