अमृतपाल का नया वीडियो आया सामने, दिल्ली में पगड़ी के बिना मास्क लगाकर घूमता दिखा
पिछले 11 दिनों से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 21 मार्च का यह फुटेज कथित तौर पर दिल्ली का है जिसमें अमृतपाल पगड़ी के बिना मास्क लगाकर घूमता दिखा। इससे पहले भारत सरकार ने अमृतपाल के नेपाल में होने की आशंका जताई थी और नेपाल सरकार को पत्र लिखा था।