अमृतपाल की रिहाई की पैरवी को लेकर अमेरिकी सिख वकील ने कमला हैरिस से की मुलाकात
अमेरिकी सिख वकील जसप्रीत सिंह ने अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात कर भारत की जेल में बंद
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रिहा कराने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। वहीं, जसप्रीत रिहाई के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए 100 से अधिक अमेरिकी कांग्रेसियों के साथ बातचीत की योजना बना रहे हैं।