अमृतपाल को लेकर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को भेजा नोटिस
पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को कोर्ट में पेश करने की मांग वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर पंजाब सरकार और पुलिस को नोटिस जारी किया है। 'वारिस पंजाब दे' के कानूनी सलाहकार ने याचिका में आरोप लगाया कि अमृतपाल की अवैध हिरासत को 24 घंटे बीत गए और उसे किसी अदालत में पेश नहीं किया गया।