अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को ले जाया गया डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पपलप्रीत सिंह को मंगलवार को डिब्रूगढ़ (असम) के सेंट्रल जेल ले जाया गया। पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत की गिरफ्तारी नैशनल सिक्योरिटी ऐक्ट के तहत की गई है और वह छह मामलों में वांछित था। दरअसल, पपलप्रीत को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।