अमृतसर में भारत-पाक सीमा के पास मिली 8 किलो हेरोइन, ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

बीएसएफ ने शुक्रवार को बताया कि अमृतसर (पंजाब) में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कक्कड़ गांव में एक खेत से 7.980 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बकौल बीएसएफ, पीले रंग के टेप में लिपटे इस पैकेट को संभवत: ड्रोन के ज़रिए गिराया गया होगा। इससे पहले बीएसएफ ने पिछले दिनों इसी इलाके से 2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी।

Load More