अमृता फडणवीस ने सांपों व छिपकली संग शेयर कीं तस्वीरें, कहा- इंसान सबसे ज़हरीले जानवर
बैंकर, गायिका, सामाजिक कार्यकर्ता और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ट्विटर पर 2 सांपों और एक छिपकली के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सबसे खतरनाक, ज़हरीले और खूंखार जानवर...इंसान हैं।" पोस्ट पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी जिनमें से एक यूज़र ने कहा, "बिल्कुल सच कहा।"