अमेज़न के वर्षावन में मिला दुनिया का सबसे लंबा और सबसे वज़नी सांप
अमेज़न के वर्षावन में वैज्ञानिकों को एक अज्ञात प्रजाति का विशाल एनाकोंडा मिला है। 'इंडिपेंडेंट' के मुताबिक, करीब 500 किलोग्राम वज़नी इस एनाकोंडा की लंबाई 7.5 मीटर तक हो सकती है इसलिए इसे दुनिया का सबसे लंबा और सबसे वज़नी सांप माना जा रहा है। बकौल वैज्ञानिक, यह प्रजाति 1 करोड़ वर्ष पहले साउदर्न ग्रीन एनाकोंडा से अलग हुई थी।