अमेज़न वर्षावन में 3,000 साल पुराने विशाल शहर की हुई खोज
इक्वाडोर में अमेज़न वर्षावन में एक विशाल शहर खोजा गया है जो 1,500 से 3,000 साल के बीच पुराना बताया जा रहा है। बीबीसी के अनुसार, उपानो घाटी के इस प्राचीन शहर में सड़कों और नहरों के नेटवर्क से घर और प्लाज़ा जुड़े हुए थे। शोधकर्ताओं ने 3डी स्कैनिंग का इस्तेमाल कर यह खोज की है।