अमेठी से 1.67 लाख वोटों से हारीं स्मृति ईरानी, 2019 में राहुल गांधी को दी थी मात
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा सीट से हार गई हैं। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने 1.67 लाख वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी को हराकर जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि 2019 में स्मृति ईरानी ने 15 साल तक अमेठी से सांसद रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।