अमेरिकन आइडल के रनर-अप विली स्पेंस की 23 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में हुई मौत
अमेरिकन आइडल के 19वें सीज़न के रनर-अप रहे सिंगर विली स्पेंस का अमेरिका के टेनेसी में 23 वर्ष की उम्र में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। सिंगर कैथरिन मैक्फी ने इंस्टाग्राम पर विली के साथ वीडियो शेयर कर लिखा है, "ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे विली...आपके साथ गाना और आपको जानना मेरी खुशनसीबी थी।"