अमेरिका, इज़रायल, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने गणतंत्र दिवस पर भारत को दी बधाई

अमेरिका, इज़रायल, कनाडा, फ्रांस, जापान व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत को बधाई दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "भारतीय संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक स्थाई ढांचा प्रदान करता है।" इस मौके पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

Load More