अमेरिका का 'ओडीसियस' बना चंद्रमा पर लैंड होने वाला पहला निजी अंतरिक्षयान
अमेरिकी फर्म इंट्यूटिव मशीन्स ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अंतरिक्षयान लैंड कराने वाली पहली निजी कंपनी बनकर इतिहास रच दिया है। उसका अंतरिक्षयान 'ओडीसियस' गुरुवार रात चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड हुआ। गौरतलब है, 1972 में अपोलो 17 मिशन के बाद यह किसी अमेरिकी अंतरिक्षयान की चंद्रमा पर पहली सफल लैंडिंग है।