अमेरिका का सहयोगी नहीं, एक और महाशक्ति बनेगा भारत: वाइट हाउस के अधिकारी
वाइट हाउस के एशिया कोऑर्डिनेटर कर्ट कैंपबेल ने भारत को लेकर कहा है, "वह अमेरिका का सहयोगी नहीं रहेगा। उसकी एक स्वतंत्र व शक्तिशाली देश बनने की इच्छा है और वह एक और महाशक्ति बनेगा।" उन्होंने कहा, "अगर आप पिछले 20 वर्षों को देखें और उन बाधाओं को देखें जिन्हें पार किया गया है...वह उल्लेखनीय है।"