अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए मंगलवार सुबह अमेरिका रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि मेरी अमेरिका की यात्रा लोकतंत्र, विविधता और स्वतंत्रता के साझा मूल्यों पर आधारित हमारे संबंधों को और मज़बूत करेगी।"