अमेरिका की मशहूर टीवी ऐंकर बारबरा वॉल्टर्स का हुआ निधन
अमेरिका की मशहूर न्यूज़ ऐंकर रहीं बारबरा वॉल्टर्स का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। 1976 में वॉल्टर्स एबीसी न्यूज़ में शाम के न्यूज़ प्रोग्राम में पहली महिला ऐंकर बनी थीं। वॉल्टर्स की प्रवक्ता सिंडी बर्गर ने कहा, "बारबरा वॉल्टर्स ने...बेहतरीन जीवन जिया। वह न केवल महिला पत्रकारों के लिए बल्कि सभी महिलाओं के लिए मार्गदर्शक थीं।"