अमेरिका के 17 विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह करेगा भारत का दौरा
भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को मज़बूत करने व दोनों देशों के बीच छात्रों एवं शोधार्थियों की आवाजाही बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर अमेरिका के शीर्ष 17 विश्वविद्यालयों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह भारत का दौरा करेगा। इस दौरान अमेरिकी विश्वविद्यालयों का 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में 26 संस्थानों का दौरा करेगा।