अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व उप-राष्ट्रपति पेंस ने की उम्मीदवारी की घोषणा
अमेरिका के पूर्व उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने सोमवार को 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए संघीय चुनाव आयोग के साथ अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। उनके परिचितों के मुताबिक, डे मोइन (आईओवा) में पेंस बुधवार को अपने 64वें जन्मदिन पर वीडियो और किकऑफ इवेंट के साथ रिपब्लिकन पार्टी के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगे।