अमेरिका के आसमान में दिखा घुमावदार आकृति में रहस्यमयी नीला प्रकाश, वीडियो हुआ वायरल
हवाई (अमेरिका) के मौनाकिया ज्वालामुखी पर स्थित जापान के 'द सुबरु टेलिस्कोप' ने हवाई के आसमान में घुमावदार आकृति वाला रहस्यमयी नीला प्रकाश कैद किया है। टेलिस्कोप ने प्रकाश का यह वीडियो 18 जनवरी को कैद किया था। टेलिस्कोप के ट्विटर अकाउंट ने बताया, "यह प्रकाश स्पेसX के एक नए सैटेलाइट के लॉन्च से संबंधित लग रहा है।"